![प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दोस्तों के साथ जमकर खेली होली, रंग और गुब्बारों के साथ की ढेर सारी मस्ती](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/03/19/97401e722e8489cfd2f8b8cfda5ca43e_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दोस्तों के साथ जमकर खेली होली, रंग और गुब्बारों के साथ की ढेर सारी मस्ती
ABP News
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हर साल धूमधाम से होली मनाते हैं. इस साल भी दोनों ने दोस्तों के साथ पार्टी की.
बॉलीवुड सेलेब्स होली खूब धूमधाम से मनाते हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हर साल होली मनाते हैं. मुंबई हो या एलए प्रियंका चोपड़ा हर त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं. प्रियंका और निक ने इस साल होली पार्टी रखी थी. जिसमें उनके दोस्त और फैमिली के लोग शामिल हुए थे. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी होली पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. वह गुलाल, गुब्बारे और पिचकारी से खेलते हुए नजर आ रहे हैं. प्रियंका निक के साथ ढेर सारी मस्ती करते नजर आ रही हैं.
प्रियंका और निक दोनों ने होली की मस्ती की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. जिसमें दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते हुए, गुब्बारे फेकते हुए और पानी डालते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो और तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने होली पर ढेर सारी मस्ती की है.