![प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात की इनसाइड स्टोरी, क्या साथ आ सकती हैं कांग्रेस और आरएलडी?](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/11/01/7d7577a869afd5b83601baef6aeb5002_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात की इनसाइड स्टोरी, क्या साथ आ सकती हैं कांग्रेस और आरएलडी?
ABP News
UP POLITICS: दिलचस्प बात यह है कि जयंत चौधरी प्रियंका गांधी के साथ चार्टर्ड फ्लाइट में बैठकर दिल्ली लौटे जबकि उनकी टिकट दूसरी फ्लाइट में थी.
UP POLITICS: रविवार शाम लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की मुलाकात हुई और दोनों एक साथ चार्टर्ड विमान में दिल्ली लौटे. इस मुलाकात और जयंत के प्रियंका गांधी के साथ चार्टर्ड प्लेन में बैठने को लेकर कयास गर्म है कि क्या विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन कर सकते हैं! लेकिन आरएलडी के उच्च सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है, समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की बातचीत अंतिम दौर में है.
प्रियंका और जयंत के बीच राजनीतिक चर्चा
More Related News