प्रिंस फ़िलिप: बीबीसी शाही परिवार की मौत की ख़बर को कैसे कवर करती है?
BBC
यह सवाल किसी के दिमाग़ में भी आ सकता है कि उसने शाही परिवार से जुड़ी मौत की ख़बर को सबसे पहले बीबीसी पर क्यों नहीं देखा.
समाचार आज अलग तरह से नज़र आएंगे. बीबीसी की वेबसाइट और न्यूज़ बुलेटिन्स केवल एक विषय को बेहद गहराई से कवर करेंगे, समाचारों में कहीं भी कोई हलकी बात देखने या सुनने को नहीं मिलेगी और न्यूज़ रीडर की आवाज़ अधिक गंभीर होगी. यह परिवर्तन ब्रिटेन के शाही परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य के देहांत के कारण हुए हैं. अगर आप आज समाचार देख रहे हैं या पढ़ रहे हैं तो आप समझ गए होंगे कि वो शख़्स महारानी के पति प्रिंस फ़िलिप हैं. शाही परिवार के चार वरिष्ठ सदस्यों में से एक पर बीबीसी इस तरह से रिपोर्ट करेगा. उनके बाद महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय, उनके बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स (प्रिंस ऑफ़ वेल्स) और उनके बेटे और ताज के अगले उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम (ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज) हैं. शायद ऐसा लग सकता है कि बीबीसी किसी और मीडिया संगठन के मुक़ाबले मौत को बेहद गंभीरता से कवर रही है, तो ऐसा क्यों है?More Related News