प्रिंस फ़िलिप के निधन पर दुनिया भर के नेताओं के शोक संदेश
BBC
ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के पति प्रिंस फ़िलिप ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया.
ब्रिटेन के शाही परिवार ने जबसे प्रिंस फ़िलिप ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा के निधन की घोषणा की है, दुनिया भर के नेता अपना शोक संदेश शाही परिवार को भेज रहे हैं. प्रिंस फ़िलिप ने 99 साल की उम्र में शुक्रवार सुबह आख़िरी सांस ली. भारत और न्यूज़ीलैंड से लेकर स्वीडन तक राजे-महाराजे और मौजूदा या पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्र अध्यक्ष प्रिंस फ़िलिप को अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एक बयान जारी कर कहा, "उन्होंने एक पीढ़ी को प्रेरित किया जैसा हमलोग दोबारा कभी नहीं देखेंगे."More Related News