नीतू कपूर ने शेयर किया कपूर फैमिली का अनसीन होली वीडियो, दिखी राज कपूर से ऋषि कपूर तक की झलक
ABP News
नीतू कपूर ने होली पर शेयर किया कपूर खानदान का अनसीन होली वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
फिल्म इंडस्ट्री में जब भी होली पार्टी का जिक्र किया जाता है तब कपूर खानदान की होली को याद किया जाता है. राज कपूर की होली पार्टी इतनी बड़ी और धमाकेदार होती थी कि उसमें सेलेब्स का जमावड़ा रहता था. उस ज़माने में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां शामिल हुआ करती थीं. हालांकि अब ना वो दौर रहा ना राज कपूर. लेकिन आज होली के मौक पर नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर उस पार्टी का एक अनसीन वीडियो शेयर कर उस समय की यादों को ताज़ा कर दिया है.नीतू कपूर इस वीडियो में राज कपूर,शम्मी कपूर से लेकर जूनियर रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर भी नज़र आ रहे हैं.
वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह सभी लोग होली के रंगों में डूबे हुए हैं. कोई एक दूसरे पर रंग फेंक रहा है तो कोई पानी में डुबकी लग रहा है. वीडियो शेयर करते हुए नीत कपूर ने एक खूबसूरत का कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब पूरे हुआ करते थे...जब प्यार की गर्मी थी. हैप्पी होली'. इस वीडियो का वॉइस ओवर भी राज कपूर ने किया है. नीतू के इस वीडियो पर कुछ मशहूर सेलेब्स ने भी कमेंट कर उन्हें होली की बधाई दी है. आपका बता दें राज कपूर के निधन के बाद कपूर फैमिली की होली पार्टी बंद हो गई थी. वहीं अब शम्मू कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर भी इस दुनिया में नहीं हैं. देखें वीडियो.