नवंबर 2022 में वार्डविजार्ड की जॉय ई-बाइक ने 7,123 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे
NDTV India
नवंबर 2022 में जॉय ई-बाइक की 7,123 वाहनों की बिक्री हुई, जो अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है. 2021 में इसी महीने के दौरान बेचे गए 3,290 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की तुलना में, कंपनी ने पिछले महीने 116 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि देखी.
इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड जॉय ई-बाइक की मूल कंपनी वार्डविजार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी लिमिटेड ने नवंबर 2022 में 7,123 वाहनों की बिक्री दर्ज की है, जो अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है. 2021 में इसी महीने के दौरान बेचे गए 3,290 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की तुलना में, कंपनी ने पिछले महीने 116 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि देखी. इसी समय अक्टूबर 2022 में बेचे गए 1,255 ईवी की तुलना में, वार्डविज़ार्ड ने नवंबर 2022 में महीने-दर-महीने 5 गुणा से अधिक 468 प्रतिशत की वृद्धि देखी.
More Related News