
नई महिंद्रा XUV700 की कीमतें और वेरिएंट की जानकारी लॉन्च से पहले हुई लीक
NDTV India
SUV के AX3 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत रु 13.99 लाख रखी गई है जो AX5 पेट्रोल वेरिएंट के लिए रु 14.99 लाख तक जाती है. जानें बाकी वेरिएट के दाम?
महिंद्रा ने पिछले महीने नई XUV700 लॉन्च कर दी है और कंपनी ने फिलहाल SUV के निचले वेरिएंट्स की कीमत उजागर की है. महिंद्रा XUV700 के बेस मॉडल एक्सएम पेट्रोल की कीमत रु 11.99 लाख से शुरू होती है जो एक्सएम डीज़ल के लिए रु 12.49 लाख तक जाती है. महिंद्रा ने नई कार के AX3 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत रु 13.99 लाख तय की है जो AX5 पेट्रोल वेरिएंट के लिए रु 14.99 लाख तक जाती है. आधिकारिक रूप से अक्टूबर 2021 में इस कार की बिक्री शुरू की जाएगी और इसके पहले ऑनलाइन लीक हुई जानकारी में इसकी महंगे वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा हो गया है.
More Related News