![दिल्ली: CM केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए किया 6 प्वाइंट एक्शन प्लान का ऐलान, किए जाएंगे ये उपाय...](https://c.ndtvimg.com/2021-11/5qdj1mt8_arvind-kejriwal-presser-nov-3-2021_650x400_03_November_21.jpg)
दिल्ली: CM केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए किया 6 प्वाइंट एक्शन प्लान का ऐलान, किए जाएंगे ये उपाय...
NDTV India
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम इंडस्ट्रीज वेस्ट पर लगाम लगाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि फरवरी 2025 तक हम यमुना नदी को साफ कर लेंगे. उन्होंनेविश्वासपूवर्क कहा कि टाइम लाइन तैयार है और यमुना साफ़ होकर रहेगी.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)ने यमुना नदी की सफाई के लिए छह सूत्रीय एक्शन प्लान कीघोषणा की है. सीएम ने गुरुवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम सीवर ट्रीटमेंट के लिए काम कर रहे हैं. हमारी पूरी कोशिश है कि यमुना नदी को जहरीले झाग सेझुटकारा पाया जाए. किए जाने वाले उपायों के तहत इंडस्ट्रीज को अब कचरा, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजना होगा. सीएम ने कहा कि हम इंडस्ट्रीज वेस्ट पर लगाम लगाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि फरवरी 2025 तक हम यमुना नदी को साफ कर लेंगे. उन्होंनेविश्वासपूवर्क कहा कि टाइम लाइन तैयार है और यमुना साफ़ होकर रहेगी.