![दिल्ली में 1945 के बाद सबसे गर्म रहा 29 मार्च का दिन : मौसम विभाग](https://c.ndtvimg.com/2019-06/i2r4b6v8_delhi-heat-wave-pti_650x400_10_June_19.jpg)
दिल्ली में 1945 के बाद सबसे गर्म रहा 29 मार्च का दिन : मौसम विभाग
NDTV India
दिल्ली में होली के दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक (Hottest since 1945) है. यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दी.
दिल्ली में होली के दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक (Hottest since 1945) है. यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दी. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है. विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तब उसे ‘लू' घोषित किया जाता है. वहीं, सामान्य तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है.More Related News