
दिल्ली में लू और बढ़ते तापमान का डबल अटैक, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें इसका अर्थ
Zee News
शुक्रवार को दिल्ली को ‘भीषण गर्मी’ का सामना करना पड़ा था और अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अभी तक सबसे अधिक है.
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को लू चलने की आशंका है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वक्त के मौसम के लिहाज से सामान्य है. वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज रिकॉर्ड की गई.
भीषण गर्मी से हाल बेहाल शुक्रवार को दिल्ली को ‘भीषण गर्मी’ का सामना करना पड़ा था और अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अभी तक सबसे अधिक है. मौसम विज्ञान कार्यालय ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘भीषण गर्मी’ की चेतावनी यानी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.