![दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सभी वाहनों के लिए गति सीमाएं बदलीं](https://c.ndtvimg.com/2021-06/v025jp58_delhi-traffic_640x480_12_June_21.jpg)
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सभी वाहनों के लिए गति सीमाएं बदलीं
NDTV India
शहर में सभी यात्री कारों के लिए अधिकतम गति सीमा 70 किमी प्रति घंटे या उससे कम तक सीमित कर दी गई है जबकि दोपहिया वाहनों के लिए यह 60 किमी प्रति घंटे या उससे कम है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने देश की राजधानी की सड़कों पर चलने वाले सभी वाहनों की अधिकतम गति सीमा में बदलाव किए हैं. पुलिस उपायुक्त के कार्यालय से निकले एक नोटिस के अनुसार अब दिल्ली में सभी यात्री कारों के लिए अधिकतम गति सीमा 70 किमी प्रति घंटे या उससे कम तक सीमित कर दी गई है. वहीं दोपहिया वाहनों के लिए नई गति सीमा अब 60 किमी प्रति घंटा या उससे कम है. सभी सार्वजनिक और माल परिवहन वाहनों के लिए सीमा 40 किमी प्रति घंटे या उससे कम निर्धारित की गई है. शहर में विभिन्न सड़कों के हिसाब से पर गति सीमांए अलग-अलग होंगी.More Related News