
दिल्लीः मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर हमला करने के आरोपियों को भाजपा ने सम्मानित किया
The Wire
दिल्ली विधानसभा में कश्मीर फाइल्स फिल्म पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के ख़िलाफ़ भाजयुमो ने अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में 30 मार्च को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजयुमो के सदस्यों ने बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री के आवास का मेनगेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की थी.
नई दिल्लीः भाजपा की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन एवं तोड़फोड़ करने के आरोपों में गिरफ्तार और बाद में जमानत पर रिहा किए गए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के आठ सदस्यों को फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया. हिंदू विरोधी केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते वक्त जेल गए भाजपा युवा मोर्चा के 8 कार्यकर्ताओं को 14 दिनों बाद कोर्ट द्वारा जमानत मिली। CM Kejriwal के घर पर जानलेवा हमला करने वाले BJP कार्यकर्ताओं को BJP फूलों की माला पहनाकर सम्मानित कर रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरुवार को यहां पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम में भाजयुमो के इन आठ सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया. आज प्रदेश कार्यालय में अपने इन युवा क्रांतिकारियों का स्वागत किया। साबित है कि BJP सिर्फ़ गुंडों को अपनी पार्टी में शामिल ही नहीं करती, बल्कि गुंडागर्दी और लफ़ंगाई को बेशर्मी से वर्चस्व भी देती हैं।#Anpadh_Goondon_ki_party_BJP https://t.co/3Ie8aMn0H1
हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता हिंदू विरोधी ताकतों के खिलाफ सदैव लड़ता रहेगा। pic.twitter.com/O3Lo6I9RRd — Manish Sisodia (@msisodia) April 15, 2022
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) April 14, 2022