![तो क्या गुपचुप तरीके से Arjun Kapoor की बर्थडे पार्टी में पहुचीं थीं Malaika Arora, सामने आई यह तस्वीर](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/07/03/575db0e5f4fed08b2d1cd0e67c47f9e6_original.gif?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
तो क्या गुपचुप तरीके से Arjun Kapoor की बर्थडे पार्टी में पहुचीं थीं Malaika Arora, सामने आई यह तस्वीर
ABP News
ब्लैक जींस और ब्लैक टीशर्ट में अर्जुन कपूर तो व्हाइट शर्ट और स्टार प्रिंटेड पैंट में मलाइका अरोड़ा.. सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब सुर्खियों में है और इसका कारण क्या है वो आपको विस्तार से बताते हैं...
हुआ यूं कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने 26 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. बाकायदा एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होटल ताज में रखा गया था. जिसमें अर्जुन कपूर के खास दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने शिरकत की थी. इस पार्टी में अर्जुन कपूर का परिवार, उनकी बहनें जाह्नवी, खुशी और अंशुला, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विजय देवरकोंडा भी नजर आए थे. लेकिन एक चेहरा जिसका बेसब्री से हर किसी को इंतजार था वो कहीं नहीं दिखा. वो चेहरा था मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का. खबर आई कि बर्थडे सेलिब्रेशन में मलाइका नहीं पहुंचीं, लेकिन अब खुद ताज होटल मुंबई ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उससे साफ हो गया है कि मलाइका गुपचुप तरीके से इस पार्टी में पहुंची थीं. ताज होटल मुंबई ने शेयर की तस्वीरमुंबई के ताज होटल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तस्वीर शेयर की है. ये ताज होटल के कोरिडोर की तस्वीर है जिसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है - कोरिडोर जो एक कहानी बता रहा है. एक खास दिन सेलिब्रेट करने के लिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हमारे साथ रहना काफी खुशी की बात थी.More Related News