
ठीक एक महीने बाद इन राशि वालों की बदलने जा रही है किस्मत, बाधा, परेशानी और कष्ट हो जाएंगे मुक्त
ABP News
Shani Dev : अप्रैल का महीना कुछ राशि वालों के लिए अतिविशेष होने जा रहा है. लंबे समय से परेशानी और बाधाओं का सामना करने वालों को राहत मिलने जा रही है. जानते हैं राशिफल.
Saturn Transit 2022 : अप्रैल 2022 का महीना बेहद खास होने जा रहा है. आज से एक माह बाद एक बड़े ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. इस ग्रह के राशि बदलते ही जो लोग बीते ढाई साल से विभिन्न प्रकार की दिक्कतों से जूझ रहे थे, उन्हें राहत मिलने जा रही है. ये ग्रह कौन सा है? आइए जानते हैं.
शनि राशि परिवर्तन 2022 (Shani Rashi Parivartan 2022)शनि देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. शनि का गोचर कई मामलों में कुछ राशि वालों को विशेष राहत देने जा रहा है. अभी शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. लगभग ढाई साल से शनि मकर राशि में ही गोचर कर रहे हैं. अब शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार शनि 29 अप्रैल 2022 को सुबह 09 बजकर 57 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे.