![टोक्यो पैरालंपिक्सः पांच गोल्ड सहित 19 मेडल जीतकर भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन](https://c.ndtvimg.com/2021-09/8gudqtro_india-paralympic-medallists-twitter_625x300_05_September_21.jpg?output-quality=80&downsize=1278:*)
टोक्यो पैरालंपिक्सः पांच गोल्ड सहित 19 मेडल जीतकर भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
NDTV India
टोक्यो पैरालंपिक्स (Tokyo Paralympics) में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने पैरालंपिक में 19 पदक जीतकर रियो डी जेनेरियों में किए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है.
टोक्यो पैरालंपिक्स (Tokyo Paralympics) में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने इन खेलों में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक अपने नाम किए हैं. इस तरह भारत ने पैरालंपिक में 19 पदक जीतकर रियो डी जेनेरियों में किए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है. रियो डी जेनेरियो में भारत ने सिर्फ चार मेडल जीते थे. वहीं टोक्यो पैरालंपिक्स से पहले भारत के पास सिर्फ 12 मेडल थे, जो अब बढ़कर 31 हो गए हैं.More Related News