![टोक्यो ओलंपिक: नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम की क्यों है इतनी चर्चा](https://ichef.bbci.co.uk/news/1024/branded_hindi/9C33/production/_119778993_gettyimages-1024492458.jpg)
टोक्यो ओलंपिक: नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम की क्यों है इतनी चर्चा
BBC
भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम जैवलिन थ्रो के फ़ाइनल में एक-दूसरे को चुनौती देंगे. कैसा रहा है इन दोनों प्रतिद्वंद्वियों का सफ़र.
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जिन एथलीटों से पदक की उम्मीद लगा रखी हैं, उनमें स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भी हैं. नीरज ने भी लोगों को निराश नहीं किया. उन्होंने 86.85 मीटर थ्रो करके फ़ाइनल में जगह बना ली है. अपने ग्रुप में भी वो टॉप रहे और दोनों ग्रुप मिलाकर भी. सबसे रोचक बात ये है कि ग्रुप बी में टॉप किया पाकिस्तान के अरशद नदीम ने. हालाँकि वे कुल मिलाकर तीसरे नंबर पर रहे. यानी फ़ाइनल में नीरज चोपड़ा के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम भी होंगे और दोनों एक-दूसरे को चुनौती देंगे. रवि दहिया ने रजत पदक पक्का किया, टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती के फ़ाइनल में पहुंचे भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के फ़ाइनल में पहुंचने से चूकी टोक्यो में हारने के बाद लवलीना बोलीं, 'खुश नहीं हूं, बेहतर कर सकती थी'More Related News