
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में IED ब्लास्ट, दो पुलिसकर्मी मरे, दो ज़ख्मी
NDTV India
पश्चिम सिंहभूम के होयाभातु गांव के पास जंगल में गुरुवार सुबह पौने नौ बजे एक IED धमाका हुआ, जिसमें पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के होयाभातु गांव के पास जंगल में आज सुबह पौने नौ बजे एक IED धमाका हुआ है. इस धमाके में पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाके में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स का एक जवान भी मामूली तौर पर घायल हो गया है.More Related News