![जानें क्यों डेढ़ इंच तक घट गया मानव का कद, पढ़ें शिकारी से किसान बनने तक का सफर](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/04/14/199bb02661f1485c082b847c68053874_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
जानें क्यों डेढ़ इंच तक घट गया मानव का कद, पढ़ें शिकारी से किसान बनने तक का सफर
ABP News
शोधकर्ताओं का कहना है कि जब मानव शिकार से खेती और किसानी करने लगा तो इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा मानव शरीर पर जिससे उसका कद लगभग डेढ़ इंच तक छोटा हो गया.
आज से कुछ 12 हजार साल पहले जब मानव सभ्यता के विकास के दौड़ में था तो वह सबसे पहले मानव शिकारी से खेती और किसानी की ओर आगे बढ़ा. इस बारे में अमेरिका के पेन्सिलवेनिया राज्य की पेन यूनिवर्सिटी के अंर्तराष्ट्रीय शोधकर्ताओं ने शोध किया तो उन्हें पता चला कि सभ्यता के विकास के दौर में जब मानव शिकार से खेती की ओर बढ़ा तो मानव का कद लगभग डेढ़ इंच तक कम हो गया. इस बात की पुष्टि तब हुई जब यूरोप में लगभग 167 प्राचीन मानव कंकालों के डीएनए का अध्ययन किया गया.
शोधकर्ताओं का कहना है कि जब मानव शिकार से खेती और किसानी करने लगें तो इसका मानव शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा, जिससे उनका कद लगभग डेढ़ इंच तक छोटा हो गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जो पौष्टिकता मानव को शिकार करने से मिलती थी वैसी पौष्टिकता मानव को खेती और किसानी से नहीं मिल पाई जिस वजह से उन्हें अनेकों बीमारी घेरने लगी.