
छत्तीसगढ़: आत्मसमर्पण कर चुकी महिला नक्सली ने की खुदकुशी
NDTV India
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने विश्राम कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी. दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय में स्थित डीआरजी कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में आत्मसमर्पित महिला नक्सली पाण्डे कवासी ने फांसी लगाकर जान दे दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर इस महीने की 19 तारीख को पांच लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली जोगी कवासी और महिला नक्सली पाण्डे कवासी ने आत्मसमर्पण किया था.
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने विश्राम कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी. दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय में स्थित डीआरजी कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में आत्मसमर्पित महिला नक्सली पाण्डे कवासी ने फांसी लगाकर जान दे दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर इस महीने की 19 तारीख को पांच लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली जोगी कवासी और महिला नक्सली पाण्डे कवासी ने आत्मसमर्पण किया था.More Related News