![चीन की नौसेना हिंद महासागर में एक दशक से घुस रही हैः नौसेना प्रमुख - प्रेस रिव्यू](https://ichef.bbci.co.uk/news/1024/branded_hindi/7F68/production/_118061623_gettyimages-809966856.jpg)
चीन की नौसेना हिंद महासागर में एक दशक से घुस रही हैः नौसेना प्रमुख - प्रेस रिव्यू
BBC
भारत के नौसेना प्रमुख ने कहा है कि बीते एक दशक के दौरान हिंद महासागर में चीन की नौसेना की नियमित उपस्थिति रही है. पढ़िए क्या ख़ास छपा है आज के अख़बारों में.
भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बुधवार को कहा है कि भारत ने बीते एक दशक के दौरान हिंद महासागर में चीन की नौसेना की नियमित उपस्थिति दर्ज की है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एडमिरल सिंह ने कहा कि जहां तक हिंद महासागर में चीन की नौसेना का सवाल है, हमने एक दशक से अधिक समय से उनकी लगातार मौजूदगी देखी है. उन्होंने कहा कि चीन अपनी ऊर्जा, बाज़ार और संसाधनों के लिए पश्चिम की तरफ़ देखता है. ऐसे में यदि वो जल्द ही हिंद महासागर क्षेत्र में दिखाई देते हैं तो ये हैरत की बात नहीं होगी क्योंकि जहां व्यापार होता है वहां नौसेना भी होती है. चीन तीसरे युद्धपोत का विकास कर रहा है. इस पर एडमिरल सिंह का था कि भारत चीन की नौसेना के विकास की रफ़्तार से चकित नहीं है क्योंकि उनके पास इरादे और साधन हैं. चीन की नौसेना की क्षमताओं पर एडमिरल सिंह ने कहा कि चीन के इरादे स्पष्ट हैं. वो ऐसी ही क्षमता हासिल करना चाहता है जैसी की अमेरिका के पास है.More Related News