
चाणक्य नीति: राजनीति में एक से बेहतर होते हैं दो ध्रुव, तालमेल से लाते हैं चमत्कारी परिणाम
ABP News
Chanakya Niti : आचार्य विष्णुगुप्त चाणक्य ने शिष्य चंद्रगुप्त मौर्य को अपनी रणनीति का नेतृत्वकर्ता बनाया. इस तरह एक ओर चाणक्य औiर दूसरी ओर चंद्रगुप्त का एक युग्म बन गया.
आचार्य विष्णुगुप्त चाणक्य संघर्ष की राजनीति का सबसे सक्षम चेहरा हैं. उन्होंने विभिन्न मोर्चाें पर कार्य किया. नतीजतन वे भारत की एकसूत्रता के शिखर पुरुष बन गए. उन्होंने राजनीति का ऐसा युग्म तैयार किया, जिसमें उलझकर तमाम कद्दावर राज्य भी परास्त हो गए. सिकंदर की सेना को हार कर देश छोड़ना पड़ा. मगध के राजा धननंद को सत्ताच्युत होना पड़ा. चाणक्य ने अपनी राजनीति के दो केंद्र विकसित किए. एक पर उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य को स्थापित किया. दूसरे पर स्वयं मोर्चा संभाला. इससे उन्हें महत्वपूर्ण मौकों पर अनिर्णय स्थिति को सहजता से संभालने में आसानी हुई.More Related News