
खेसारी लाल यादव संग अफेयर की चर्चाएं खत्म होने के बाद ये भोजपुरी बाला करने जा रही हैं शादी ! एक्ट्रेस ने किया खुलासा
ABP News
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) संग अफेयर की चर्चाओं के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपनी शादी की चर्चाओं की सच्चाई फैंस को सोशल मीडिया पर बताई है.
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सलमान खान (Salman Khan) यानी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) संग काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के अफेयर की खूब चर्चाएं रही हैं. खेसारी और काजल (Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani) की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने जितनी पॉपुलैरिटी हासिल की है उससे ज्यादा उनकी रियल लाइफ अफेयर ने सुर्खियां बटोरी हैं. खेसारी और काजल की लव केमेस्ट्री के दीवानों को तब तगड़ा झटका लगा था जब दोनों एक्टर्स ने अपने बीच के मन-मुटावों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाया था. खेसारी (Khesari Lal Yadav) संग लव अफेयर की चर्चाओं के बाद भोजपुरी बाला काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने अपनी शादी की अफवाहों की सच्चाई बताई है.
काजल राघवानी (Kajal Raghwani Instagram) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती हैं. हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर चिट चैट भी किया है. काजल (Kajal Raghwani) से उनके फैंस ने शादी से जुड़े सवाल किए हैं, जिसपर एक्ट्रेस ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी (Kajal Raghwani Marriage) से एक फैन ने सवाल किया कि वह शादी कब करने जा रही हैं. जिसपर भोजपुरी बाला ने कहा, 'अभी तो कोई इरादा नहीं है'