
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीराबाई चानू और उनके कोच विजय शर्मा को किया सम्मानित
ABP News
मीराबाई चानू और उनके कोच विजय शर्मा को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री जीके रेड्डी, पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सम्मानित किया.
नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू आज राजधानी दिल्ली पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मीराबाई के दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में लिया जहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारियों ने उनका सम्मान किया. एयरपोर्ट पर चानू को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. दिल्ली में मीराबाई चानू और उनके कोच विजय शर्मा को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री जीके रेड्डी, पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और निसिथ प्रमाणिक ने सम्मानित किया.More Related News