
कैसा रहा ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर, क्यों पूरे देश को है पेरिस ओलंपिक में पदक की उम्मीद?
ABP News
भारतीय महिला हॉकी टीम आज भले ही कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से हारी हों, पर उन्होंने पूरे ओलंपिक में जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देखते हुए पूरे देश को उनसे 2024 पेरिस ओलंपिक में मेडल की उम्मीद.
टोक्यो ओलंपिक में आज हुए कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से हार गई. भारतीय टीम के इस हार के साथ ही ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूट गया है. दसरे क्वार्टर में 3-2 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम इस बढ़त को अंत तक बरकरार नहीं रखा सकी और टीम को इस निर्णायक मैच में 4-3 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के इस हार के बाद पूरा देश मायूस है, पर टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जो ऐतिहासिक प्रदर्शन किया उसपर पूरे देश को उनपर गर्व है. यह पहला मौका था जब भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में मेडल के लिए मैच खेलने उतरी थी. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए पूरे देश को यह विश्वास है कि यह टीम 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पदक जरूर लाएंगी.More Related News