![कार बिक्री मई 2021: महिंद्रा ने बेचे 8004 यात्री वाहन, अप्रैल से 56 प्रतिशत कम](https://c.ndtvimg.com/2021-02/m5d08gp8_mahindra-thar-diesel-suv_650x400_04_February_21.jpg)
कार बिक्री मई 2021: महिंद्रा ने बेचे 8004 यात्री वाहन, अप्रैल से 56 प्रतिशत कम
NDTV India
बिक्री में यह गिरावट प्रमुख रूप से COVID-19 महामारी की दूसरी लहर से आई चुनौतियों के कारण है, जिसके चलते कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगे हुए हैं, जिससे उत्पादन और बिक्री दोनों प्रभावित हुई हैं.
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई 2021 के लिए बिक्री संख्या जारी की है. घरेलू बाजार में कंपनी ने कुल 8004 यात्री वाहनों की बिक्री की है, जो मई 2020 में बेचे गए 3,867 वाहनों की तुलना में 107 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि है. वहीं अप्रैल 2021 में बेचे गए 18,285 वाहनों की तुलना में, महिंद्रा ने महीने-दर-महीने (MoM) बिक्री में 56.2 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी है. यह प्रमुख रूप से COVID-19 महामारी की दूसरी लहर से आई चुनौतियों के कारण है, जिसके चलते कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगे हुए हैं, जिससे उत्पादन और बिक्री दोनों प्रभावित हुई हैं.More Related News