![काम की खबर! SBI के Debit Card पर मिलती है EMI की सुविधा, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा](https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/2021/05/25/831650-debit-card-pay-1.jpg)
काम की खबर! SBI के Debit Card पर मिलती है EMI की सुविधा, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा
Zee News
SBI Debit Card Offer: आजकल EMI का काफी चलन है, शॉपिंग करिए और उसे EMI में कनवर्ट करवा लीजिए. इसके कई फायदे हैं, पहला तो ये कि एकमुश्त रकम खर्च नहीं होती, कई बार आपको पेमेंट इंटरेस्ट भी नहीं लगता.
नई दिल्ली: SBI Debit Card Offer: आजकल EMI का काफी चलन है, शॉपिंग करिए और उसे EMI में कनवर्ट करवा लीजिए. इसके कई फायदे हैं, पहला तो ये कि एकमुश्त रकम खर्च नहीं होती, कई बार आपको पेमेंट इंटरेस्ट भी नहीं लगता. लेकिन EMI की सुविधा आमतौर पर क्रेडिट कार्ड पर ही मिलती है और क्रेडिट कार्ड सभी के पास नहीं होता. ऐसे में देश का सबसे बड़ा बैंक Sate Bank of India डेबिट कार्ड पर EMI की सुविधा लेकर आया है. SBI के मुताबिक बैंक के Debit Card से आप टीवी, फिज, AC जैसे होम अप्लायंसेज खरीदते हैं, या फिर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो अब आपको EMI का भी ऑप्शन मिलेगा. यानी आप किसी दुकान पर जाकर POS मशीन से पेमेंट करने के बाद उसे कई किस्तों में चुका सकते हैं. इससे अचानक आपके खाते से बड़ी रकम नहीं कटती, आप अपनी सुविधा के मुताबिक EMI की संख्या चुन सकते हैं. अगर Amazon, Flipkart से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो भी आप SBI Debit Card से पेमेंट करके उसे EMI में कनवर्ट करवा सकते हैं.More Related News