
कल्याण सिंह के निधन पर लाल कृष्ण आडवाणी ने जताया शोक, कहा- उनकी कई यादें आज भी जेहन में ताजा है
ABP News
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह के निधन पर लाल कृष्ण आडवाणी ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के साथ उनकी कई यादें आज भी जेहन में ताजा है
नई दिल्लीः कल्याण सिंह के निधन के बाद देश के पूर्व गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके निधन के बाद आडवाणी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मेरे करीबी सहयोगी कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं. आडवाणी ने कहा, '' कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के एक दिग्गज और जमीनी स्तर के नेता थे जिनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई. उन्होंने कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम करके जनता के लिए खुद को प्रिय बनाया और राज्य की समग्र प्रगति में योगदान दिया.''More Related News