
कर्नाटक में मुख्यमंत्री के साथ तीन उप मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, जानें- बसवराज बोम्मई को चुने जाने के पीछे की पूरी कहानी
ABP News
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई के साथ-साथ राज्य में तीन उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे. जो नेता उप मुख्यमंत्री बनाये जाएंगे सूत्रों के मुताबिक उनका नाम कुछ इस तरह से है.
बेंगलुरुः कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक के दौरान बीएस येदियुरप्पा ने बसवराज बोम्मई के नाम पर प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन सबसे पहले गोविंद करजोल ने किया और फिर सभी विधायकों ने इसका समर्थन स्वीकार किया बसवराज बोम्मई कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री बोम्मई के साथ-साथ कर्नाटक में तीन उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक जो नेता उप मुख्यमंत्री बनाये जाएंगे उनमें हैं आर अशोक. वोक्कालिंगा समुदाय से आते हैं. गोविंद करजोल. एससी समुदाय से हैं और येदियुरप्पा की सरकार में भी उपमुख्यमंत्री थे और श्रीरामालु एसटी समुदाय से हैं. ऐसा करके बीजेपी राज्य के जातीय गणित को साध लेना चाहती हैं.More Related News