
कपूर परिवार का अटूट हिस्सा बन चुकी हैं Alia Bhatt, अब Neetu Kapoor के बर्थडे सेलिब्रेशन में आईं नजर, रिद्धिमा कपूर ने बताया - Family
ABP News
Neetu Kapoor Birthday: नीतू कपूर के बर्थडे डिनर पर कपूर परिवार के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) दिखीं. इस तस्वीर के कैप्शन पर लिखा गया है - फैमिली. तो क्या आलिया को कपूर परिवार का हिस्सा मान लिया जाए?
Neetu Kapoor Birthday Party: आज कपूर खानदान की बहू और एक्ट्रेस नीतू कपूर का जन्मदिन (Neetu Kapoor Birthday) है. वहीं जन्मदिन के जश्न की शरूआत फैमिली डिनर से हुई. जिसमें पूरा कपूर परिवार एक छत के नीचे, एक साथ, एक तस्वीर में नजर आया. रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्नमा कपूर (Karisma Kapoor), करीना कपूर (Kareena Kapoor), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा के साथ साथ सभी सदस्य नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के जन्मदिन पर साथ डिनर करने के लिए इक्कठ्ठे हुए लेकिन इस तस्वीर में एक चेहरा ऐसा था जो अब तक अधिकारिक तौर पर तो कपूर परिवार (Kapoor Family) से नहीं जुड़ा है लेकिन लगता है कपूर परिवार ने उसे अपना मान लिया है. वो चेहरा है आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का. रिद्धिमा कपूर ने शेयर की है तस्वीरमां नीतू कपूर के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा कपूर ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें नीतू कपूर केक काटती नजर आ रही हैं. वहीं इसके अलावा एक तस्वीर में नीतू कपूर के साथ पूरा कपूर खानदान नजर आ रहा है. जिसमें रणधीर कपूर से लेकर करिश्मा कपूर की बेटी तक हर कोई शामिल था. इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा - Family. अब चूंकि इस तस्वीर में आलिया भट्ट भी हैं तो इससे साफ है कि आलिया अब कपूर परिवार का अटूट हिस्सा बन चुकी हैं. वहीं इस फोटो में आलिया की मम्मी सोनी राजदान भी दिख रही हैं.More Related News