
कंधार विमान अपहरण केस में बंधकों के बदले खुद को सौंपने को तैयार थीं ममता बनर्जी: यशवंत सिन्हा
NDTV India
तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय, डेरेक-ओ ब्रायन और सुब्रत मुखर्जी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में शामिल होने से पहले यशवंत सिन्हा ने आज कोलकाता के कालीघाट स्थित घर जाकर ममता बनर्जी से मुलाकात की.
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज कहा कि 1999 में कंधार में इंडियन एयरलाइंस के विमान के अपहरण के बाद से चल रहे तनाव के बीच, ममता बनर्जी, जो तब केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थीं, ने खुद को बंधकों को रिहा करने के बदले खुद को बंधक के रूप में रखने की पेशकश की थी. एक सहयोगी के रूप में उनके साथ अपने पुराने दिनों को याद करते हुए, बीजेपी के पूर्व वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि तृणमूल प्रमुख शुरू से ही 'लड़ाका' रही हैं. सिन्हा ने आज ही तृणमूल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है. उन्होंने 2018 में शीर्ष नेतृत्व से मतभेद के बाद बीजेपी छोड़ दी थी.More Related News