
ओडिशा में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम जुलाई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा
NDTV India
ओडिशा सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य के राउरकेला जिले में निर्माणाधीन देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम अगले साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा. राउरकेला में 20,000 लोगों की क्षमता वाला बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के साथ, पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा. भारतीय हॉकी टीमों के लिए ओडिशा सरकार के प्रायोजन को और 10 साल के लिए बढ़ाने की घोषणा के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्टेडियम के काम की प्रगति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को राउरकेला भेजा.
ओडिशा सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य के राउरकेला जिले में निर्माणाधीन देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम अगले साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा. राउरकेला में 20,000 लोगों की क्षमता वाला बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के साथ, पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा.More Related News