
ऑटो बिक्री अक्टूबर 2022: स्कोडा ऑटो ने 4,173 कारों की बिक्री के साथ 29% की वृद्धि दर्ज की
NDTV India
जनवरी से सितंबर 2022 तक कंपनी ने देश में कुशक की 19,500 कारों और स्लाविया की 15,400 कारों की बिक्री की थी.
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अक्टूबर 2022 में 4,173 कारों की बिक्री दर्ज की है. यह अक्टूबर 2021 की तुलना में 29 प्रतिशत की छलांग है. सितंबर से तुलना करने पर महीने-दर-महीने अक्टूबर 2022 में 17 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई है. कुशक और स्लाविया भारत में कंपनी के लिए मजबूत बिक्री वाली कारें बनी हुई हैं. जनवरी से सितंबर 2022 तक कंपनी ने देश में कुशक की 19,500 कारें और स्लाविया की 15,400 कारों की बिक्री की थी. वास्तव में, अगर हम अक्टूबर की संख्या को जोड़ते हैं, तो स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2022 के 10 महीनों में अब तक देश में 42,000 से अधिक कारों की बिक्री कर ली है.
More Related News