
उत्तर प्रदेश: 255 सीटों के साथ भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सपा ने 111 सीटों पर क़ब्ज़ा जमाया
The Wire
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत तो पा लिया है, लेकिन पिछली बार से उसकी 57 सीटें कम हो गईं, जिसका लाभ समाजवादी पार्टी को मिला है. इतना ही नहीं उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत योगी सरकार के 11 मंत्रियों का हार का सामना करना पड़ा.
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीत गए हैं. हालांकि, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर सात हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए. उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 में प्रचंड विजय की प्रतिबद्ध, कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। उत्तर प्रदेश जीत गया है… pic.twitter.com/B4wizZctI4 मेरे प्रिय गोरखपुर वासियों,
वहीं, राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने 111 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है. यह विजय 'सेवा ही संगठन' की भावना को आत्मसात कर आपके द्वारा की गई अविराम जनसेवा का प्रतिफल है। — Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) March 10, 2022 आप सभी को प्रचंड विजय की हृदयतल से बधाई एवं शुभकामनाएं!
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया. आपको कोटिशः धन्यवाद! pic.twitter.com/cEP4JMB3uw आप सभी का अटूट विश्वास, अथाह समर्थन और असीम स्नेह मेरी ऊर्जा और प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।
आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा. करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, जिसका प्रतिनिधित्व सपा संस्थापक और अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव करते रहे हैं. मुलायम ने अखिलेश के लिए चुनाव प्रचार भी किया था. — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 10, 2022 अपनी 'मत शक्ति' से गोरखपुर की विकास यात्रा को अविराम रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद!