उत्तराखंड: त्रिशूल चोटी पर चढ़ाई के दौरान हिमस्खलन, नौसेना के 5 पर्वतारोही समेत 6 लापता
NDTV India
नौसेना का 20 सदस्यीय पर्वतारोही दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था. शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे दल जैसे ही चोटी फतह करने के लिए आगे बढ़ा. इसी दौरान हिमस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आकर नौसेना के पांच जवान पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता हो गए.
उत्तराखंड (Uttarakhand) के बागेश्वर जिले में स्थित माउंट त्रिशूल (Mount Trishool) पर चढ़ाई के दौरान हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आने से भारतीय नौसेना (Indian Navy) के पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता हो गए. पर्वतारोहियों की खोज में उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) का एक बचाव दल प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है.
More Related News