
आर्टिकल 370 हटने के बाद आज दूसरी बार घाटी के हालात का जायजा लेने पहुंचे विदेशी राजनयिक
NDTV India
विभिन्न देशों के राजदूत अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद यहां के केंद्रशासित प्रशासन की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे.
यूरोप और अफ्रीका के राजदूत जम्मू कश्मीर में खासकर जिला विकास परिषद के चुनाव के बाद विकास कार्यों और सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए बुधवार को इस केंद्रशासित प्रदेश की यात्रा करेंगे. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान विभिन्न देशों के राजदूत जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद केंद्रशासित प्रशासन द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में सीधी जानकारी लेंगे.More Related News