
असम सरकार में एक शकुनी मामा जैसे और एक धृतराष्ट्र जैसे, दोनों ने लोगों से छल किया: प्रियंका गांधी वाड्रा
NDTV India
Assam Assembly polls: कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘...असम सरकार में, एक शकुनी मामा जैसे नेता हैं और एक धृतराष्ट्र हैं. दोनों ने ही और भाजपा ने असम के लोगों के साथ छल किया है.’’ प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘कभी जातीय नायक (जनता के नेता) कहलाने वाले ‘धृतराष्ट्र’ ने छह जातीय समुदायों के साथ छल किया, जिन्हें उन्होंने अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय में शामिल कराने का वादा किया था.’’
Assam Assembly Elections 2021: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने असम (Assam)में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया कि वह माफिया की तरह काम कर रही और सिंडिकेट चला रही है. कांग्रेस महासचिव ने सोमवार को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य में भगवा पार्टी के दो गुट हैं, दोनों ने ही लोगों के साथ विश्वासघात किया है.'' कांग्रेस नेता ने असम के भाजपा नेतृत्व की तुलना महाकाव्य महाभारत के पात्र ‘‘धृतराष्ट्र'' और ‘‘शकुनी'' से की. हालांकि, उन्होंने भगवा पार्टी के उस नेता का नाम नहीं लिया. धृतराष्ट्र को एक दृष्टिहीन शासक के रूप में, जबकि शकुनी को राजनीतिक प्रपंच करने वाले के रूप में जाना जाता है.More Related News