
अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने कहा- भारत को गुटनिरपेक्षता के सिद्धांत और रूस से दूरी बनानी चाहिए
ABP News
अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने कहा, 'भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं. उसके साथ हमारे मजबूत रक्षा संबंध हैं. वे ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ क्वाड का भी हिस्सा हैं.'
अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने कहा है कि अमेरिका चाहेगा कि भारत गुटनिरपेक्ष समूह में शामिल रहे देशों के संगठन जी-77 के तहत रूस के साथ अपने संबंधों और साझेदारी को घटाये और गुटनिरपेक्षता का सिद्धांत छोड़ दे. शर्मन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के समक्ष यह बात कही और साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है.
बाइडेन प्रशासन ने सांसदों से कहा है कि यह समय भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को और अधिक मजबूत करने का है, क्योंकि दोनों ही देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को समृद्ध और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.