
अभिनेता अर्जुन कपूर ने खरीदी नई लैंड रोवर डिफैंडर SUV, जानें क्या है कीमत
NDTV India
अर्जुन कपूर के गैराज में जगह बनाने वाली यह पहली लग्ज़री SUV नहीं है. इससे पहले 2017 में अभिनेता ने उस समय ताज़ा लॉन्च हुई मसेराती लेवांते खरीदी थी.
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने बिल्कुल नई लैंड रोवर डिफैंडर SUV को अपने गैराज में जगह दी है. अर्जुन को हाल में अपनी नई गाड़ी चलाते समय की फोटो को एक स्वतंत्र पत्रकार ने अपने कैमरे में कैद किया है. वाहन पोर्टल पर देखने पर पता चला कि अभिनेता द्वारा ली गई SUV 2021 लैंड रोवर डिफैंडर 110 फर्स्ट एडिशन है. अब लैंड रोवर इंडिया ने नई डिफैंडर 110 फर्स्ट एडिशन को दो इंजन विकल्पों - पी300 एडब्ल्यूडी के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और पी400 एडब्ल्यूडी के साथ 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. इस मॉडल की मुंबई में एक्सशोरूम कीमत क्रमशः रु 1.13 करोड़ और रु 1.21 करोड़ है. अबतक यह साफ नहीं है कि अर्जुन कपूर ने इनमें से कौन सा मॉडल खरीदा है.More Related News