
अप्रैल में दो पाप ग्रह एक साथ बदलेंगे राशि, कर्मफलदाता भी नहीं हैं पीछे, जानें शनि का राशि परिवर्तन
ABP News
April 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल का महीना विशेष होने जा रहा है. इस महीने तीन महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं.
April 2022 , Shani Transit : अप्रैल का महीना ज्योतिष शास्त्र और राशिफल की दृष्टि से विशेष होने जा रहा है. कोई भी ग्रह जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इस राशि परिवर्तन या गोचर कहा जाता है. अप्रैल में वैसे तो अन्य ग्रहों की चाल में भी परिवर्तन हो रहा है, लेकिन जिस पर सभी की नजर रहेगी वो हैं, शनि, राहु और केतु.
शनि गोचर 2022 (Shani Gochar 2022)पंचांग के अनुसार शनि 24 जनवरी 2020 से ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का समय लगाते हैं. पिछले वर्ष यानि 2021 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं हुआ था. लेकिन इस साल यानि 2022 में शनि अपनी राशि बदलेंगे. 29 अप्रैल 2022 में शनि मकर राशि छोड़ कुंभ में गोचर शुरू कर देंगे.